गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

मेरे आँखों में समंदर...

मेरे आँखों में समंदर

मेरे दिल में तूफान है

मेरी हर कोशिश में जान

मेरी हर ख़्वाहिश में ईमान है

कल उन शिखरों पर मैं भी रहूँगा

भले ये दुनिया आज मुझसे अंजान है

क्योंकि मुझे टूट के भी जो टूटने नहीं देता

 मेरे साथ वही तो मेरा भगवान है


                                ---राजकांत

2 टिप्‍पणियां: