आओ सबसे प्रेम करें !
आओ-आओ हाथ मिलायें
आओ-आओ कदम बढायें
नई चेतना मन में जगायें
आओ एकाकार हम हो जायें
आओ सबसे प्रेम करें-आओ सबसे प्रेम करें !
अन्तर्मन को विकसित कर लें
जागृत निर्मल उज्ज्वल कर लें
तन मन औ जीवन को सुंदर कर लें
अपना-पराया सबका मंगल कर लें
आओ सबसे प्रेम करें-आओ सबसे प्रेम करें!
गिरे हुओं को आओ गले लगायें
भूले-भटकों को सही राह दिखायें
अज्ञान के दल-दल से सबको निकालें
प्रबुद्ध उच्च शिखर पर सबको पहुँचायें
आओ सबसे प्रेम करें-आओ सबसे प्रेम करें!
सुख शांति समृद्धि और सफलता
आओ फिर से इनका आविष्कार करें
जन-जन सरल सहज सुबोध प्रबल बनें
आओ नवयुग का हम नवनिर्माण करें
आओ सबसे प्रेम करें-आओ सबसे प्रेम करें!
--- राजकांत