कितना सुन्दर है जीवन !
सागर का गहरापन
अम्बर का उँचापन
फूलों की कोमलता
काटों का तीखापन
कितने रंग कितने ढंग
कितना प्यारा है भुवन
कितना सुन्दर है जीवन
हवा के झरोंखों में
जल के तरंगों में
प्रकाश की किरणों में
है कितना अपनापन
है कितनी खुशियों का निमंत्रण
कितना प्यारा है भुवन
कितना सुन्दर है जीवन
---राजकांत 'क्रांति '

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें