मंगलवार, 31 जनवरी 2012

चलना ही जीवन है

थक जाना हार है
रुक जाना मौत है
चलना है -चलना है
चलना ही जीवन है

गिरे हुए को हाथ  बढ़ा के
रोते हुए को गले लगा के
साथ में लेके सबको
आगे ही बढ़ते जाना है
चलना है -चलना है
चलना ही जीवन है

बड़ी सच्ची कहानी है
सुख -दुःख आनी जानी है
सुख में ज्यादा इठलाना न
न दुःख से घबराना है
चलना है -चलना है
 चलना ही जीवन है

दोष लांछन से होगा वार
होगी प्रेम की भी बौछार
इन छोटी -मोटी बातों में
न खुद को उलझाना है
चलना है-चलना है
चलना ही जीवन है

आये मुसीबत आने दो
खुल के दो-दो हाथ  करेंगे
सहज से बाज़ी जाने न देंगे
आशा है मजबूत इरादा है
चलना है -चलना है
चलना ही जीवन है


थक जाना हार है
 रुक जाना मौत है
 चलना है -चलना है
चलना ही जीवन है


                                                                                ---राजकांत 'क्रांति'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें